फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers were made aware about drug eradication.

Bageshwar News: ग्रामीणों को किया नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक

Thu, 23 Jul 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 23 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware about drug eradication.
बागेश्वर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। थाना झिरौली ने जनप्रतिनिधियों, ग्राम चौकीदारों, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ संवाद कर नशा उन्मूलन, साइबर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को गोष्ठी में थानाध्यक्ष मनोहर चंद्र ने नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों, नशा तस्करी की रोकथाम और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को नागरिकों की सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग और सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी।
विज्ञापन




विद्यार्थियों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
बागेश्वर। कांडा पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज स्यांकोट में छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल सुरक्षा की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए चल रही विभिन्न पुलिस सेवाओं की जानकारी दी। युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशा उन्मूलन के लिए सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed