{"_id":"58e3ea314f1c1b41485b4552","slug":"villagers-warned-for-hunger-strike-due-to-lack-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम के आदेश के बावजूद कांडा क्षेत्र के ढालमल्ला गांव के नौ परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है। योजना में पानी नहीं आने के कारण जहां एक ओर ग्रामीण परेशान हैं, वहीं प्राथमिक स्कूल धपोली की मध्याह्न भोजन योजना भी प्रभावित हो रही है।
परेशान ग्रामीणों ने पेयजल संकट का समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। कांडा तहसील के छिड़िया नामक स्थान से धपोली और मल्ला ढाल पेयजल योजनाएं निर्मित हैं।
एक माह पूर्व धपोली के कुछ लोगों ने मल्ला ढाल पेयजल योजना के स्रोत का सारा पानी टेप कर दूसरे चैंबर में डाल दिया। इससे मल्ला ढाल के आठ परिवारों के साथ ही प्राथमिक स्कूल की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने जल संस्थान को जांच के आदेश दिए थे। कनिष्ठ अभियंता को जांच में पेयजल स्रोत में छेड़छाड़ मिली। मल्ला ढाल के स्रोत का पानी एक पाइप से धपोली पेयजल योजना के चैंबर में डाला गया था।
इससे मल्ला ढाल योजना के चैंबर में पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। जल संस्थान की ओर से जिला प्रशासन को जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद भी न तो पेयजल योजना में पानी की आपूर्ति सुुचारु हुई है और न ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इससे मल्ला ढाल के ग्रामीणों में नाराजगी है। योजना में पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं। बमुश्किल अपने लिए पीने के पानी का इंतजाम कर रहे ग्रामीण मवेशियों की प्यास नहीं बुझा पा रहे हैं।
ग्रामीण नंदन सिंह धपोला सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा है कि यदि उन्हें तीन दिन के भीतर योजना से पानी नहीं मिला तो सभी परिवार भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।