फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   villagers suffering from vomit and constipation

उल्टी-दस्त की चपेट में आए मजियाखेत व कफलखेत के दर्जनों ग्रामीण

Thu, 01 Jun 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 01 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के मजियाखेत और कफलखेत गांवों में दर्जनों ग्रामीण उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। स्थिति खराब होने पर पांच मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्थिति की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लगभग 38 लोगों को दवा वितरित की।
विज्ञापन


उल्टी-दस्त का कारण दूषित पानी की आपूर्ति माना जा रहा है। बुधवार की रात नगर से सटे मजियाखेत और कफलखेत गांवों के तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। दिनेश चंद्र, स्वाति, गीता, बसंत पांडे, भुवन चंद्र को रात में ही अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


एकाएक दर्जनों ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की चपेट में आने की शिकायत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। गुरुवार की सुबह सीएमओ के निर्देश पर एक टीम ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर 38 लोगों को दवाइयां वितरित की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूषित पानी से उल्टी दस्त होने की आशंका जताते हुए लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद मजियाखेत और कफलखेत गांवों में दवा का वितरण किया गया है। अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि बारिश में दूषित पानी की आपूर्ति होने से बीमारियों का खतरा रहता है। जल संस्थान को पेयजल टैंक की सफाई के लिए लिखा गया है। इधर जिला अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed