फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers protesting the road to become the No. Sundil

सड़क नहीं बनने से सुंदिल के ग्रामीणों ने नारेबाजी की 

Mon, 19 Dec 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 19 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers protesting the road to become the No. Sundil
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
 मोटर मार्ग स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण नहीं होने से नाराज सुंदिल गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत यदि सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी विधान सभा चुनावों का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन



सोमवार को ग्राम प्रधान कमला देवी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे क्षेत्रवासियों ने कहा कि दुगनाकुरी तहसील के सुंदिल गांव के लिए तीन किलोमीटर लंबी सड़क स्वीकृत हुई थी। इस सड़क के निर्माण से सीमी, लौहरी, डोब, कुनाई, ग्वातोली और जुनायल के ग्रामीणों को यातायात सुविधा मिलती। लेकिन बार-बार मांग के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। सड़क नहीं बनने से यहां के मरीजों और गर्भवती महिलाओं को डोली में सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इस उपेक्षा से नाराज क्षेत्रवासी चुनाव बहिष्कार का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन


यदि शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो क्षेत्र की जनता विधान सभा चुनाव बहिष्कार करेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्र नेता हरीश मेहरा, हीरा सिंह, संजय पपोला, भगवती, हयात सिंह, बलवंत सिंह, शेर सिंह, त्रिलोक सिंह, पूरन चंद्र, लछम सिंह, प्रताप सिंह, ललित सिंह, चंद्र सिंह, कुंदन सिंह, मेहरमान सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed