फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   villagers protested for the road

सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 11 Feb 2019 10:41 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 11 Feb 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
villagers protested for the road
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

संस्कृत ग्राम पंचायत भंतोला के संपर्क मार्गों का निर्माण न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर संपर्क मार्गों का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग की। मांग जल्दी पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


भंतोला के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोनिवि ने दस साल पहले संपर्क मार्ग के लिए कटान किया। काम पूरा न होने से वह जगह-जगह सड़क ध्वस्त हो गई है। सड़क को आज तक पक्का नहीं किया गया है। भंतोला-एराड़ी गूंठ झांकरा संपर्क मार्ग का निर्माण भी ठप पड़ा है। 
विज्ञापन


उन्होंने गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों का निर्माण जल्द कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान अंबुली देवी, राहुल राठौर, दरपान राम, त्रिलोक सिंह, लक्ष्मण सिंह, हंशी, देवी, चंद्रा देवी, राजन चंद्र जोशी, हयात सिंह, श्याम दत्त जोशी, मुन्नी देवी, कविता आदि शामिल थे। इधर डीएम रंजना राजगुरु ने लोनिवि को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed