फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers of Payyan want ANM center, MLA burnt and effigy of state government after construction work has been pending for 15 years

पय्यां के ग्रामीणों को चाहिए एएनएम सेंटर, निर्माण कार्य के 15 वर्षों से लंबित होने पर फूंका विधायक और प्रदेश सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Payyan want ANM center, MLA burnt and effigy of state government after construction work has been pending for 15 years
गरुड़ के पय्यां गांव में प्रदेश सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और ग्रामीण। स? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। 15 वर्षों से स्वीकृत एएनएम सेंटर का निर्माण न होने से नाराज पय्यां के ग्रामीणों ने विधायक और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। ग्रामीणों की मांग को कांग्रेसियों ने भी समर्थन दिया। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने जल्द क्षेत्रवासियों की मांग पूरी न होने पर जनता को साथ लेकर डीएम कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सरकार और विधायक चंदन राम दास के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बालकृष्ण ने कहा कि पय्यां गांव में स्वीकृत एएनएम सेंटर के लिए गांव के चतुर सिंह ने दो नाली जमीन भी दान दी है। इसके बावजूद अब तक निर्माण के नाम पर एक पत्थर भी नहीं लगा है। बताया कि एएनएम सेंटर न होने के कारण तल्ला पय्यां, मल्ला पय्यां, दाबू, हड़ाप, सालमगढ़, सिमगढ़ी आदि गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान गोपाल सिंह परिहार ने बताया कि गांव में एएनएम तक भेज दी गई थीं। जो कुछ दिन यहां रुकीं भी लेकिन सेंटर न होने के कारण उन्हें अन्यत्र भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि गांव के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। आज भी यहां विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इस मौके पर भागीरथी देवी, मालती देवी, हिम्मत सिंह, रमेश सिंह परिहार, बलवंत सिंह, प्रभा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed