फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers of Jaisar-Gardhkhet roared in the collectorate for the demand of the road, announced the boycott of the elections

सड़क की मांग को कलक्ट्रेट में गरजे जैसर-गढ़खेत के ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार का एलान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Jaisar-Gardhkhet roared in the collectorate for the demand of the road, announced the boycott of the elections
ागेश्वर में प्रदर्शन करते गढ़खेत क्षेत्र के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ढुकरा-सेलकुना-गढ़खेत मोटर मार्ग की मांग के लिए जैसर-गढ़खेत के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्वीकृति के बावजूद मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने पर नाराजगी जताई। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

जैसर के क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन बहादुर के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि स्वीकृत होने के बावजूद ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिले में विकास के तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अब भी विकास की मुख्य धुरी मोटर मार्ग से वंचित हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या नहीं सुनी तो 2022 विधानसभा चुनाव में कोई भी ग्रामीण मतदान नहीं करेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंपा देवी, कौशल्या देवी, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रोहित सिंह, खीम सिंह बोरा, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed