फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers forced to sleep in fear of leopard

तेंदुए के भय से रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers forced to sleep in fear of leopard
बागेश्वर के भूलगांव तोक में तेंदुए से सुरक्षा के लिए रतजगा करते ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तरदुग के भूलगांव तोक में एक बच्ची को निवाला बनाने वाले तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर भूलगांव तोक में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। अनशनकारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा तेंदुए के बढ़ते आतंक के कारण गांव में दहशत है। तेंदुए के भय से ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नरेंद्र भौर्याल, प्रधान सुंदर सिंह राठौर, मनोज कुमार आर्य, गंगा सिंह पांगती, जीवन सिंह राठौर, विशन सिंह राठौर आदि क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बच्ची की मौत के 23 दिन बाद भी तेंदुआ नहीं पकड़ा गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बच्ची को निवाला बनाने वाला तेंदुआ जल्द नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed