फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers enumerated the problems of ration and road

ग्रामीणों ने राशन और सड़क की समस्याएं गिनाईं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Villagers enumerated the problems of ration and road
बागेश्वर के चचई गांव में खेत में हल चलाते अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मर्तोलिया। संवाद न्? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया ने कपकोट भ्रमण के दौरान चचई गांव का दौरा किया। ग्रामीणों ने उन्हें राशन, सड़क सहित तमाम समस्याएं गिनाईं। भ्रमण के दौरान उन्होंने खेत में चल रही जोताई में भी हाथ आजमाया।
विज्ञापन

मर्तोलिया चचई गांव में दवा वितरण के साथ उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का काम धीमी गति से चल रहा है। गांव की बिजली व्यवस्था भी चरमराई है। समस्या बताने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। कई लोगों के राशन कार्ड अब तक ऑनलाइन नहीं हुए हैं, जिसके कारण लोगों को राशन से वंचित रहना पड़ रहा है। मोटर मार्ग का निर्माण भी अब तक पूरा नहीं हो सका है। मर्तोलिया ने ग्रामीणों की शिकायतों को फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को बताया और समस्याओं का जल्द निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरएलएम के अधिकारियों से बात कर गांव में चल रहे स्वरोजगार और लघु उद्योगों की समीक्षा भी की। गांव से रवानगी पर उन्होंने ग्रामीण के खेत में जाकर जोताई की। किसानों को उन्नत खेती करने के लिए भी प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान भगवत कोरंगा, राजस्व उपनिरीक्षक पंकज साह, महेश गढ़िया, भूपेंद्र कोरंगा, बलवंत कोरंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed