{"_id":"654932395e8b721af80c1c64","slug":"villagers-demonstrated-when-the-asphalt-of-the-road-was-uprooted-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2429-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सड़क का डामर उखड़ने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सड़क का डामर उखड़ने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Tue, 07 Nov 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील परिसर में डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नौगांव के ग्रामीण। संवाद
बागेश्वर। नौगांव के लिए बनी सड़क का डामर एक साल के भीतर ही उखड़ने लगा है। ग्रामीणों ने डामर उखड़ने के लिए खड़िया खदान की पोकलेन मशीन को जिम्मेदार ठहराते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क दुरुस्त करने की मांग की।
डीएम को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पीएमजीएसवाई की सड़क में एक साल पहले ही डामरीकरण किया गया था, लेकिन खड़िया खदान के संचालक सड़क से भारी पोकलेन मशीन लेकर जा रहे हैं। भारी मशीन के चलने से डामर जगह-जगह से उखड़ गया है और सड़क बदहाल हो गई है। इस वजह से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द सड़क के गड्ढों काे भरने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान विमला देवी, जगदीश सिंह, ललित सिंह, पंकज, रंजीत आदि मौजूद रहे। संवाद