फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villager dies under suspicious circumstances in Goginapani bageshwar

Uttarakhand: सुबह से साथ पी रहे थे शराब...बीच बातों में हुआ विवाद, एक की मौत, तीन युवकों से पूछताछ जारी

Thu, 23 Jul 2026 12:31 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Thu, 23 Jul 2026 12:31 PM IST
सार

गोगिनापानी में बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल राम अविवाहित के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Villager dies under suspicious circumstances in Goginapani bageshwar
मृतक गोपाल राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गोगिनापानी में बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल राम अविवाहित के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल राम अपने साथी पुष्कर सिंह (52) पुत्र तेज सिंह, निवासी गोगिनापानी, जीवन सिंह (45) पुत्र प्रताप सिंह, निवासी फल्यांटी और योगेश जोशी (28) पुत्र नंदा बल्लभ जोशी के साथ सुबह से ही एक साथ बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि चारों लोग सुबह से ही शराब पी रहे थे और उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी व विवाद हो गया।

विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे गोगिनापानी स्थित एक दुकान के पास अचानक इनके बीच विवाद काफी बढ़ गया और आपस में मारपीट व झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान गोपाल राम की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल परिजनों या किसी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया शराब के नशे में आपस में झगड़ा होने की बात सामने आ रही है। पुलिस हर कोण से मामले की गहनता से जांच कर रही है। - अजय साह, सीओ, बागेश्वर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed