फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vidya bharti performed good.

Bageshwar News: वरीयता सूची में फिर रहा विद्या भारती के स्कूलों का दबदबा

Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Vidya bharti performed good.
बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में जिले से इस बार भी विद्या भारती के विद्यालयों का दबदबा रहा है। प्रदेश की मैरिट लिस्ट में जिले से शामिल 25 विद्यार्थियों में से 21 विद्या भारती के स्कूलों से हैं। इनमें हाईस्कूल से 19, इंटर से दो विद्यार्थी शामिल हैं। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के सर्वाधिक 11 विद्यार्थी इस सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल में विवेकानंद विद्या मंदिर इंका की छात्रा रवीना ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में तीसरा और जिले में पहला स्थान पाया था। इस साल भी इसी विद्यालय की छात्रा ज्योति जोशी जिला टॉपर रहीं। उन्होंने प्रदेश की वरीयता सूची में पांचवां स्थान पाया है। हाईस्कूल की प्रदेश वरीयता सूची में विद्यालय के कुल नौ विद्यार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट की वरीयता सूची में भी विद्यालय के दो छात्र शामिल हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार विद्यालय से जिला टॉपर नहीं निकला। पिछले साल विद्यालय के सुमित मेहता ने प्रदेश की वरीयता सूची में तीसरा स्थान हासिल करते हुए जिला टॉप किया था। हालांकि इस साल भी इंटर में दो विद्यार्थी शामिल हैं जिन्हें जिले में दूसरा और तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

विवेकानंद विद्या मंदिर के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर इंका चौरासी, बागेश्वर के तीन विद्यार्थी, खोलिया विवेकानंद विद्या मंदिर इंका गरुड़ के चार, विवेकानंद विद्या मंदिर इंका काफलीगैर के दो और विवेकानंद विद्या मंदिर इंका कांडा का एक विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed