फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Venimadhav about problems with performance

वेणीमाधव की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 21 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Venimadhav about problems with performance
कलक्ट्रेट में धरना देते लोग - फोटो : अमर उजाला
 वेणीमाधव मंदिर के निकट बच्चा पार्क में वाहन पार्किंग का निर्माण रोकने समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने से क्षेत्र के लोग भड़क गए हैं। गुस्साए लोगों ने बुधवार को जोरदार नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सभा के बाद उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन



बुधवार को पूर्व सभासद जीवंती कांडपाल के नेतृत्व में वेणीमाधव क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि वेणीमाधव मंदिर के निकट पूर्व में बच्चा पार्क बना है। उस जगह में अब वाहन पार्किंग बनाई जा रही है। यह स्थल नदी से लगा है। इससे हमेशा खतरा बना रहेगा। इस मामले में पालिका ने क्षेत्र के लोगों से पूर्व में कोई राय नहीं ली गई है।
विज्ञापन


नुमाईशखेत और दुग बाजार क्षेत्र में बंदरों का आतंक बना है। बंदरबाड़ा बनाने की मांग को भी नहीं सुना जा रहा  है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दीपा आर्या, गीता उपाध्याय, निर्मला, विमला कपकोटी, गीता उपाध्याय, पंकज सिंह, देवकी उपाध्याय, नीमा धपोला, गौरव दास, धीरज उपाध्याय, गणेश पाठक और शेर सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed