फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vehicles getting stuck on the marshy road of Bhairuchaubatta

भैरूचौबट्टा की दलदली सड़क पर फंस रहे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Vehicles getting stuck on the marshy road of Bhairuchaubatta
दुर्दशा-बागेश्वर के भैरूचौबट्टा सड़क की ऐसी हो गई हालत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। चौंरा गांव से भैरुचौबट्टा की ओर जाने वाली सड़क पर डामरीकरण के लिए बजट होने के बाद भी सड़क का काम अधूरा है। कच्ची सड़क दल-दल में तब्दील हो गई है। इस सड़क पर रोजाना कई वाहन फंस रहे हैं। इसके बावजूद सड़क न सुधरने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत स्वीकृत सवा सात किमी लंबी सड़क का करीब सवा तीन किमी हिस्सा कच्चा है। विभाग और ठेकेदार की लेटलतीफी के कारण सड़क बदहाल हो गई है। सड़क पर फैली दलदली मिट्टी में वाहन फंस रहे हैं। सड़क दोपहिया वाहन चलाने लायक नहीं रह गई है। भैरुचौबट्टा के सामाजिक कार्यकर्ता जीवन चंद्र का कहना है कि क्षेत्र के लोग लगातार सड़क पर डामरीकरण करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क की बदहाली के कारण भार वाहन इलाके में सामान लाने से कतरा रहे हैं। दो दिन पहले इस सड़क पर कैंटर फंसने से जाम लग गया था। क्षेत्र के लोगों ने इस सड़क के डामरीकरण की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यह सड़क करीब 10 साल से बदहाल है। बजट होने के बाद भी डामरीकरण नहीं किया जा रहा है। अगर जरूरी पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। - नवीन चंद्र, ग्राम प्रधान, भैरुचौबट्टा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क को जल्दी सुधारने की जरूरत है। कीचड़ से सनी सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। सड़क सुधारने की मांग कई बार की जा चुकी है। - दिनेश नाथ, ग्रामीण, भैरुचौबट्टा।

सड़क जानलेवा बनी हुई है। करीब तीन किमी हिस्से में सड़क कच्ची है। निकास नालियां नहीं बनी हैं। मांग के बावजूद विभाग सड़क को नहीं सुधार रहा है।
- अनिल नाथ, स्थानीय निवासी।
बीच में ठेकेदार ने काम छोड़ दिया था। अब ठेकेदार को मार्च तक पूरी सड़क पर डामरीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां पर सोलिंग उखड़ गई है, वहां ठेकेदार दोबारा सोलिंग करेगा। यदि मार्च तक काम पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाएगी। - जगदीश चंद्र तिवारी, ईई, पीएमजीएसवाई खंड, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed