{"_id":"68e01b2d9b92bf2fe2081947","slug":"vegetable-pea-variety-vl-madhuri-was-launched-bageshwar-news-c-232-1-shld1002-134614-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सब्जी मटर प्रजाति वीएल माधुरी का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सब्जी मटर प्रजाति वीएल माधुरी का किया लोकार्पण
Sat, 04 Oct 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में शुक्रवार को विकसित कृषि विकसित राष्ट्र थीम पर 51वां कृषि विज्ञान मेला आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा और विशिष्ट अतिथियों ने संस्थान की सब्जी मटर प्रजाति वीएल माधुरी का लोकार्पण किया।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की विभिन्न समस्याएं सुनी और मौके पर ही त्वरित समाधान किया। टम्टा ने कहा कि किसानों की आवश्यकता के अनुरूप आधुनिक तकनीकें, नकदी फसलों, मक्का, मडुआ आदि पर्वतीय फसलों की उन्नतशील प्रजातियों का विकास करने में संस्थान का अहम योगदान रहा है। विशिष्ट अतिथि नगर निगम के मेयर अजय वर्मा और पूर्व निदेशक डाॅ. जेसी भट्ट रहे। पूर्व निदेशक ने कहा कि संस्थान द्वारा पर्वतीय फसलों की जो किस्में विकसित की गई हैं वह पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही देश के अन्य क्षेत्रों में भी अच्छा प्रदर्शन दे रही है।
जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी के निदेशक डॉ. आईडी भट्ट ने कहा कि किसान संस्थान की तकनीकियों का लाभ लेकर सब्जी उत्पादन को इस स्तर तक बढ़ाए कि उन्हें स्थानीय बाजारों में आसानी से पहुंचा कर जनता की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।