{"_id":"c0e8cfd7e7fa1845316542972a53ff69","slug":"vdo-applicable-provision-of-the-jobs-chart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लागू हो वीडीओ की जॉब चार्ट व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लागू हो वीडीओ की जॉब चार्ट व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में सदस्यों ने सरकार से जॉब चार्ट व्यवस्था शीघ्र लागू करने को कहा। वीडीओ की मांग समय पर पूरी न होने पर संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष एमएस कुरैशी ने कहा कि सरकार ने वीडीओ का जॉब चार्ट बनवाया है लेकिन सरकार नये जॉब चार्ट के तहत उनसे काम नहीं ले रही है। जिससे ग्राम पंचायतों का विकास कार्य भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने पंचायत सचिवों का ग्रेड पे 2800 करने को कहा। वक्ताओं ने कहा कि वीडीओ गांव के विकास की धूरी है। उन्होंने सरकार से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को स्टेशनरी आदि खर्चा भी देने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने नारेबाजी कर विरोध भी जताया। बैठक में संगठन के जिला उपाध्यक्ष शूरवीर असवाल, कुंदन प्रसाद, संतोष कुमार, सुरेश कांडपाल आदि ने विचार रखे।