फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Van Panchayat fury by throwing dirt in the market and the drain

बाजार और नाली की गंदगी वन पंचायत में फेंकने से रोष

Fri, 26 Feb 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (कौसानी) बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (कौसानी) बागेश्वर। Updated Fri, 26 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन

लोनिवि ने पर्यटन सीजन को देखते हुए सड़क की नालियों और सड़क के किनारे लगे मिट्टी के ढेरों को साफ करनेे का काम शुरू कर दिया है। लोनिवि ने गंदगी के ढेरों को वन पंचायत छानी ल्वेशाल की वन पंचायत में फेंक दिया है।

विज्ञापन


वन पंचायत में मलबा फेंकने के कारण ग्रामीण गुस्से में हैं। उन्होंने लोनिवि को मलबा किसी भी हालत में वन पंचायत क्षेत्र में नहीं फेेंकने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि लोनिवि कौसानी-सोमेश्वर सड़क की नाली के सफाई में निकली गंदगी और सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेरों को छानी ल्वेशाल वन पंचायत क्षेत्र में फेंक रहा है। गंदगी से बेशकीमती बांज, बुरांश, काफल समेत ईमारती और चारापत्ती वाले पेड़ों के खराब होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी से जलस्रोतों के दबने की आशंका बनी है। उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण कौसानी के भ्रमण पर आने वाले सैलानियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। उन्होंने लोनिवि से वन पंचायत में कूड़ा किसी भी दशा नहीं फेंकने को कहा है।


उन्होंने कहा कि कूड़ा डालना बंद नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। चेेतावनी देने वालों में वन पंचायत सरपंच चंदन सिंह, महिला मंगल दल की अध्यक्ष गंगा देवी, उप ग्राम प्रधान ललित दोसाद और आरडी वैष्णव आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed