{"_id":"6159fc698ebc3e762a675169","slug":"vailation-of-traffic-rules-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4401824135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में पुलिस कर्मी ही नहीं पहनते हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में पुलिस कर्मी ही नहीं पहनते हेलमेट
विज्ञापन
घोर लापरवाही:बागेश्वर में बगैर हेलमेट के बाइक सवार के साथ बगैर हेलमेट बैठा पुलिस कर्मी। संवाद न्?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में जिन पर यातायात नियमों के पालन की जिम्मेदारी है वे स्वयं नियमों का मखौल उड़ाते नजर आ रहे हैं। नगर में बगैर हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते पुलिस कर्मियों को देखा जा सकता है। देखादेखी में अन्य लोग भी यातायात नियमों का पालन नहीं करते।
रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने दोपहिया वाहनों में हेलमेट पहनने के नियम की तहकीकात के लिए पड़ताल की। सुबह 10.53 बजे नगर के गोमती पुल क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी वर्दी में बगैर हेलमेट पहने बाइक चला रहे व्यक्ति के पीछे बैठे दिखे। पुलिस कर्मी ने स्वयं भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। कुछ देर बाद दो बाइक सवार बगैर हेलमेट पहने नजर आया। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा।
जिला मुख्यालय में एक निरीक्षक को बाकायदा यातायात प्रभारी बनाया गया है। पुलिस यदा-कदा यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चलाती है। बगैर हेलमेट के वाहन चला रहे चालकों का चालान किया जाता है। यह अभियान भी सुबह के समय कुछ ही देर के लिए चलता है। उसके बाद एक तरह से खुली छूट दे दी जाती है। दोपहर बाद अधिकांश लोग बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन रपटाते नजर आते हैं।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी हेलमेट नहीं पहन रहे हैं, तो यह गंभीर मामला है। इसकी पड़ताल की जाएगी। यातायात नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। नियम सबके लिए एक समान हैं। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
विपिन चंद्र पंत, सीओ बागेश्वर।