फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vaccination Will Protect Kids

टीके से मिलेगा बच्चों को सुरक्षा कवच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vaccination Will Protect Kids
बीबी जोशी। - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। सरकार के पांच से 12 वर्ष उम्र के बच्चों को कोविड टीका लगाने के निर्णय की हर आम और खास ने सराहना की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों ने अभिभावकों से आह्वान किया है कि बच्चों का अधिक से अधिक टीकाकरण कराकर अभियान को सफल बनाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कोरोनाकाल में संक्रमण का खतरा बरकरार है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा भी बहुत जरूरी है। बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं। इधर, बागेश्वर के किसानों का कहना है कि इससे बच्चों को सुरक्षा कवच प्रदान होगा। किसानों ने कहा है कि वह लोग अपने गांव और आस पड़ोस के अभिभावकों को बच्चों का टीकाकरण करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

सरकार ने बच्चों को कोविड टीका लगाने का निर्णय लेकर अच्छा कदम उठाया है। सभी अभिभावकों को बच्चों के टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।
बीबी जोशी प्रगतिशील किसान अमस्यारी गरुड़
बच्चों को कोविड टीके लगाने के लिए सभी अभिभावकों को आगे आना चाहिए। सभी को बच्चों को टीके लगवाने चाहिए। टीका ही कोविड से बचाव कर सकता है।
महिमन कपकोटी किसान कपकोट
पांच से 12 साल के बच्चों को टीका लगाने का निर्णय अच्छा है। टीके लगाने के लिए अभिभावकों के साथ ही बच्चे भी उत्साहित हैं।
रमेश राज निवासी मेहनरबुंगा बागेश्वर
कोविड का टीका खुद भी लगाए और अपने बच्चों को भी लगाएं। कोरोनाकाल में सुरक्षित रहना जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें ताकि सभी सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन

डॉ. प्रीति पंत, बाल रोग विशेषज्ञ और प्रभारी सीएमएस महिला अस्पताल अल्मोड़ा
अभिभावक बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण केंद्र पर ले जाकर उनका टीकाकरण कराए। अपने आस पड़ोस के पांच से 12 साल तक के बच्चों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। टीकाकरण ही कोरोना से एकमात्र बचाव का साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय वाणी, जिला पंचायत सदस्य सल्लाभाट कोट भैंसियाछाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed