फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vaccination shortage in Bageshwar, vaccination done in 12 centers only

बागेश्वर में टीके की कमी, 12 केंद्रों में ही हुआ टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Vaccination shortage in Bageshwar, vaccination done in 12 centers only
बागेश्वर के तहसील परिसर में कोविड टीके लगाने के लिए पहुंचे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी बनी हुई है। वैक्सीन की कमी के चलते 12 टीकाकरण केंद्रों में ही लोगों को टीके लगे। इसमें 940 लोगों का टीकाकरण किया गया। जबकि अन्य दिनों 25 टीकाकरण केंद्रों पर टीके लगाए जा रहे थे। सोमवार को जिले में देहरादून से 4900 टीके की खेप बागेश्वर पहुंची है।
विज्ञापन

टीके की कमी के चलते सभी सेशन साइटों पर टीकाकरण न होने से लोगों को निराश होना पड़ा। 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग और 45 वर्ष से अधिक के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि सोमवार को जनपद में कुल 940 लोगों का टीकाकरण हुआ। उधर, जिले में सोमवार को संक्रमण के नौ नए मामले आए। 347 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 52 हो गया है। सीएमओ डॉ. बीडी जाशी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 1486 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। इसमें 1417 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। 17 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed