{"_id":"58653b794f1c1b724feeb6c8","slug":"uttarayani-the-fair-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी मेले के कार्यक्रम तय किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी मेले के कार्यक्रम तय किए गए
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
नगर में उत्तरायणी मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेला समिति की यहां हुई बैठक में मेले के कार्यक्रम तय किए गए। बैठक में तय किया गया कि मेले का शुभारंभ 14 जनवरी के दोपहर 12 बजे होगा। उस दिन सुबह सांस्कृतिक जुलूस भी निकलेगा। मेले को भव्य और आकर्षक बनाने में सभी से सहयोग की अपील की गई।
एसडीएम रवींद्र बिष्ट की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुई बैठक में तय किया गया कि 14 जनवरी को मेले के शुुुुभारंभ से पहले नगर में भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा। इसमें क्षेत्र के हर विद्यालय के 25-25 बच्चे शामिल होंगे। मेला स्थल सरस्वती शिशु मंदिर भराड़ी के प्रांगण में रात में बाहरी क्षेत्रों के कलाकारों के कार्यक्रम होंगे। दूसरे दिन सुबह 11 बजे से दोपहर चार बजे तक स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम होंगे, जबकि रात आठ बजे से 12 बजे तक आनंद कोरंगा एंड पार्टी के कार्यक्रम होंगे।
16 जनवरी की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे। समापन उसी दिन दोपहर 3.30 बजे होगा। मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। एसडीएम ने नगर पंचायत को नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने, पेयजल संस्थान को पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने, अधिकारियों को विकास प्रदर्शनी लगाने और पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, तहसीलदार पीएस बिष्ट, ईओ हरि चरण सिंह, दयाल ऐठानी, सभासदों में गिरीश जोशी, बलवंत कपकोटी, दीपा तिरूवा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।