फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarayani huge crowds at the fair

उत्तरायणी मेले में भारी भीड़ उमड़ रही

Tue, 17 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 17 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Uttarayani huge crowds at the fair
रविवार को मेले में उमड़ा जनसैलाब

बागेश्वर। बागेश्वर के सरयू-गोमती संगम पर आयोजित उत्तरायणी मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार  को भी खरीदारी और मेला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान मेला क्षेत्र में सात बच्चे अपने परिजनों से अलग होकर भटक गए। भीड़ में खो गए सभी सात बच्चों को ढूंढकर पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाया।

विज्ञापन


उत्तरायणी मेले में सोमवार को मेलार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। सरयू बगड़, गोमती बगड़, नुमाइशखेत से लेकर जिला पंचायत परिसर तक दुकानों में मेलार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। मेला क्षेत्र में मनीषा उम्र 9 वर्ष, जितेंद्र 6 वर्ष, लक्ष्मी उम्र 13 वर्ष, कोमल 10 वर्ष, विद्या 3 वर्ष, उम्मेद पांच वर्ष, अनीता चार वर्ष अपने माता-पिता से अलग हो गए।
विज्ञापन


परिजन, बच्चों को रोते-बिलखते देखकर मेला क्षेत्र में मौजूद पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को ढूंढकर परिजनों से मिलाया। इससे पूर्व रविवार को छह साल की यामिनी मेला क्षेत्र में अपनी बुआ से अलग होने के बाद भटक गई थी। पुलिस के जवानों ने उसका पता लगाकर सकुशल उसकी बुआ को सौंपा। सोमवार को मेलार्थियों ने जमकर खरीददारी की। सरयू, गोमती बगड़ से लेकर जिला पंचायत तक मेलार्थियों की भारी भीड़ जुटी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed