फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand's condition and direction will be decided by collective efforts

सामूहिक प्रयासों से तय होगी उत्तराखंड की दशा और दिशा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's condition and direction will be decided by collective efforts
बागेश्वर/कपकोट। उत्तराखंड की दशा और दिशा विषय पर कपकोट में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अल्मोड़ा, बागेश्वर और कपकोट के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वक्ताओं ने गोष्ठी में शामिल होकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने राज्य की दशा और दिशा तय करने के लिए सामूहिक प्रयासों की वकालत की। शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बनने पर चिंता भी जताई।
विज्ञापन

कपकोट बाजार के एक होटल में हुई गोष्ठी का आगाज उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से अलग राज्य बनाने के लिए चले आंदोलन में कई लोगों ने जान की बाजी लगा दी, लेकिन हम शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बना सके। प्रदेेश में माफिया राज बढ़ता जा रहा है। जल, जंगल और जमीन के मुद्दे हाशिये पर चले गए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि विश्व में राज्य की अलग सांस्कृतिक पहचान है, जिसे हम धीरे-धीरे खोते जा रहे हैं। संगठित होकर ही हम अपनी विरासत और पहचान को बचा सकते हैं। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि लोकतंत्र धीरे-धीरे दम तोड़ रहा है। तानाशाही हावी होती जा रही है। देवभूमि का विकास भी राजनीतिक दांव-पेंचों के बीच फंसकर रह गया है। सवाल संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक ने कहा कि राज्य की असल पहचान गैरसैंण राजधानी बनने से होगी। जब तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा नहीं मिलता, उत्तराखंड पहाड़ी राज्य की पहचान नहीं बना पाएगा। सीनियर सिटीजन संगठन के अध्यक्ष दलीप खेतवाल ने जिले में खड़िया का भंडार होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने को चिंताजनक बताया। गोष्ठी का संचालन ग्रामीण उत्थान समिति के सचिव उमेश जोशी ने किया। गोष्ठी में इंद्र सिंह परिहार, बालादत्त तिवारी, सुंदर सिंह मेहरा, नरेंद्र खेतवाल, हीरा सिंह ऐठानी, अर्जुन भट्ट, डॉ. शेर सिंह ऐठानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed