फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Utilization of local resources to stop the exodus: Das

स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग से रुकेगा पलायन : दास

Tue, 28 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 28 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Utilization of local resources to stop the exodus: Das

यहां भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान आरसेटी की स्थानीय परामर्श दात्री समिति की बैठक में स्वरोजगार कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। विधायक चंदन राम दास ने कहा कि गांवों में स्थानीय संसाधनों पर आधारित रोजगार शुरू कराया जाए तो पलायन की नौबत नहीं आएगी।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक ने कहा जिले के गांवों में स्थानीय संसाधनों पर आधारित रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। स्थानीय लोग इसमें दक्षता प्राप्त कर स्वरोजगार अपना सकते हैं। गांवों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार रोजगार अपनाने होंगे। आरसेटी के निदेशक कश्मीर साहनी ने कहा कि स्वरोजगार संस्थान के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार के मामलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक कारोबार अपनाने के लिए उन्हेें प्ररित करने के साथ की मार्गदर्शन भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंकों से वित्तीय मदद लेकर रोजगार अपना सकते हैं। इस मौके पर सीडीओ हिमंाशु जोशी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed