फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Upset by fears of Guler Road

शुरूआती बारिश में ही उखड़ने लगा डामर 

Tue, 21 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Tue, 21 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Upset by fears of Guler Road
भयूं से गुलेर की उखड़ी रोड - फोटो : अमर उजाला

कपकोट (बागेश्वर)। वर्ल्ड बैंक बागेश्वर डिवीजन की ओर से भयूं गडेरा सड़क में हो रहा डामरीकरण शुरूआती बारिश भी नहीं झेल पा रहा है। डामर कई जगह से उखड़ गया है। घटिया स्तर के डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों में रोष है। गुस्साए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से डामरीकरण के काम पर लगी कंपनी का भुगतान रोक कर सड़क में अब तक हुए कामों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 4.4 किमी लंबी भयूं गडेरा सड़क पर 385 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण का काम चल रहा है। वर्ल्ड बैंक की ओर से काम में लगी द्वारिका कंस्ट्रक्शन कंपनी को अब तक 287 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। इस मौसम की अब तक की बारिश में सड़क के कई हिस्सों में 30 से 100 मीटर की लंबाई तक का डामर उखड़ चुका है।
विज्ञापन


जिन जगहों पर डामर उखड़ रहा है वहां सोलिंग भी मानक के अनुसार नहीं किया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के कई स्थानों पर एक बार सोलिंग करने और कुछ स्थानों पर मिट्टी डालकर ही डामर कर दिया गया है, जबकि कई स्थानों पर एक बार ही डामर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों क्षेत्र में हो रही बारिश से डामर उखड़ते जा रहा है। शुरूआती दिनों से ही गुणवत्ता की शिकायत आनी शुरू हो गई थी। उन्होंने प्रशासन से मामले की शीघ्र जांच कराने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। चेतावनी देने वालों में ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य प्रताप सिंह गढ़िया, ग्राम प्रधान नंदन राम, उप प्रधान दीपा देवी, राजेंद्र सिंह सुरेश सिंह और केदार सिंह आदि हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed