फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   upnl workers took out rally

उपनल कर्मियों ने निकाली रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
upnl workers took out rally
बागेश्वर में रैली निकालते उपनल कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। समान कार्य का समान वेतन देने सहित पांच सूत्री मांगों के लिए जिले के उपनल कर्मचारियों ने तहसील परिसर से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। कर्मचारियों ने जिला कार्यालय में मांगों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न विभागों में तैनात उपनल कर्मचारी, उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोमवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए। तहसील परिसर से प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गढ़िया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कर्मचारियों ने समान कार्य का समान वेतन देने, नियमितीकरण के लिए नियमावली बनाने की मांग की।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि वेतन और नियमितीकरण के अलावा कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने और विभिन्न विभागों से हटाए गए उपनल कर्मचारियों की बहाली करने, नई भर्तियों में उपनल से तैनात कर्मचारियों के पदों को रिक्त नहीं दिखाने, जिन विभागों से हटाए उपनल कर्मचारियों को पुन: विभाग में समायोजित किया गया है, उनकी बीच की बाधित सेवा को निरंतर सेवा में परिवर्तित करने और उपनल कर्मचारियों को 20 लाख रुपये का बीमा और ड्यूटी के दौरान कर्मचारी का निधन होने पर आश्रित को नौकरी देने की भी मांग की है। उपनल कर्मचारियों ने जल्द सभी समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। वहां जिला संयोजक किशन राम, मनीष शर्मा, योगेश उपाध्याय, सरोज तिवारी, धना धपोला, जानकी भाकुनी, मनोज पांडेय सहित सभी विभागों में तैनात उपनल कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed