{"_id":"be853edfd22569139f3035d625151a38","slug":"union-ministers-welcomed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़/बागेश्वर।
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूचना राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि उत्तराखंड के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मेरी ससुराल है। ससुराल के हर गांव का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
सूचना राज्य में राठौर ने पर्यटक आवास गृह में पत्रकारो से वार्ता करते हु्ए कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में राज्य सरकारों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने पर्यटक आवास गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन
वहां सांसद अजय टम्टा, विधायक चंदन दास, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट,मंगल राणा, घनश्याम जोशी, भुवन जोशी, त्रिलोक बुटौला,सुनील दोसाद, कुंदन सिंह कबडोला, अभय नेगी आदि विचार रखे। संचालन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया। इससे पूर्व भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री के स्वागत में गरुड़ से बैजनाथ तक बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन