{"_id":"57a9bc1a4f1c1b2b12ee4d1d","slug":"undertook-the-gradual-removal-of-hospital-ppp-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने को लेकर क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने को लेकर क्रमिक अनशन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले क्रमिक अनशन शुरू हो गया है। पहले दिन मंगलवार को हरीश उपाध्याय और प्रताप सिंह मेहरा क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
तहसील परिसर में आयोजित अनशन स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि पीपीपी मोड संचालित अस्पताल में मानक के अनुसार डॉक्टर नहीं हैं। यह क्षेत्र दैवीय आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। पीपीपी मोड से हटाकर इसे बेस अस्पताल बनाने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने सीएम से जनहित में इस एक सूत्रीय मांग को शीघ्र पूरा करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी, हिमांशु गढ़िया, सुंदर देव, प्रकाश जोशी, नंदन सिंह, चंपा देवी, लक्ष्मण सिंह, मुन्ना कपकोटी, नारायण कपकोटी आदि मौजूद थे। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन