फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   unannounced power cuts upset people

Bageshwar News: अघोषित बिजली कटौती से दिन भर परेशान रहे लोग

Sun, 30 Jul 2023 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 30 Jul 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
unannounced power cuts upset people
बागेश्वर। शहर के आधे हिस्से में रविवार को पूरे दिन अघोषित बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से गर्म घाटी में स्थित बागेश्वर के लोग कूलर, पंखे का प्रयोग नहीं कर पाए। यहां तक कि लोग मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए तक इधर उधर भटकते देखे गए।
विज्ञापन


यूपीसीएल ने रविवार को लाइन में मरम्मत को लेकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। जिला मुख्यालय के तहसील रोड, नुमाइशखेत, चौरासी समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति दोपहर करीब 12:30 बजे ठप होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग दिनभर बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बाधित होने के संबंध में यूपीसीएल के एसडीओ आनंद खोलिया से पूछा गया तो उनका कहना था कि नगर के चौरासी क्षेत्र में लाइन की मरम्मत के चलते बिजली आपूर्ति बंद की गई है। तहसील रोड से चौरासी डेढ़ से दो किमी की दूरी पर स्थित है। चौरासी में लाइन मरम्मत के चलतेे तहसील रोड समेत आधे नगर की आपूर्ति बाधित करने से यूपीसीएल पर तमाम सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ ने दोपहर दो बजे बिजली बहाल होने की बात कही थी मगर शाम साढ़े सात बजे (खबर लिखे जाने तक) तक भी बिजली बहाल नहीं हुई थी। अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों में रोष देखा गया। उनका कहना था कि लाइन की मरम्मत करनी थी, तो पूर्व में सूचना जारी करनी चाहिए थी। लोग वैकल्पिक इंतजाम के लिए तैयार रहते। लोगों का कहना है कि किसी इलाके में मरम्मत का काम होगा तो कई इलाकों की बिजली गुल करने का क्या मतलब है। जिस इलाके में मरम्मत आदि काम हो, उसी इलाके की बिजली काटी जानी चाहिए। अघोषित बिजली कटौती के सवाल पर एसडीओ का कहना था कि एहतियात के तौर पर अचानक लाइन की मरम्मत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed