{"_id":"6adcf42e32c211cf400a5edb","slug":"bageshwar-zone-hoisted-its-flag-in-the-district-level-kho-kho-competition-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128957-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर जोन ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर जोन ने लहराया परचम
Sat, 24 Oct 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के खेल मैदान में खो-खो प्रतियोगिता के दौरान अभ्यर्थी।
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज मैदान में 24 अक्तूबर को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जोनों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में 5-5 टीमें, अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में 6-6 टीमें और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में 4-4 टीमों के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
अंडर-14 बालक वर्ग में बैसानी जोन ने बागेश्वर को 15-02 के स्कोर से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, बागेश्वर द्वितीय और कपकोट जोन ने बनलेख को 07-06 से हराकर तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में बागेश्वर जोन ने बनलेख को 07-02 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया, बनलेख द्वितीय और बैसानी जोन ने गरुड़ को 12-01 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में बागेश्वर जोन (11-09) प्रथम, कपकोट द्वितीय और बैसानी जोन ने बनलेख को 04-03 से हराकर तृतीय स्थान पाया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में बागेश्वर जोन (06-00) प्रथम, बैसानी द्वितीय और कपकोट जोन ने गरुड़ को 05-02 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में बागेश्वर जोन (26-01) प्रथम और गरुड़ जोन द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
अंडर-19 बालिका वर्ग में बनलेख जोन (13-01) प्रथम, बागेश्वर द्वितीय तथा कपकोट ने गरुड़ को 02-00 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी के संरक्षण और खो-खो प्रभारी राजेश कुमार के संचालन में संपन्न हुई।
आयोजन को सफल बनाने में कुंदन कालाकोटी, गोपाल भंडारी, कुंवर राम, प्रमोद कुमार, संजय मसीह, सुरेंद्र पंवार, रेखा, रेनू, गीता, पूनम और पुष्पा धपौला ने सहयोग दिया।