{"_id":"62acc42b82dcb05cfa75826a","slug":"ultrasound-will-be-two-days-in-a-week-bageshwar-news-hld4662375103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट सीएचसी में सप्ताह में दो दिन होंगे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट सीएचसी में सप्ताह में दो दिन होंगे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
कपकोट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड करते रेडियोलॉजिस्ट।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में करीब चार महीने बाद एक बार फिर अल्ट्रासाउंड होने लगे हैं। अस्पताल में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड होंगे।
कपकोट सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सप्ताह में एक दिन बैजनाथ सीएचसी से रेडियोलॉजिस्ट भेजकर कपकोट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था की थी लेकिन पिछले चार महीने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे। अल्ट्रासाउंड मशीन में भी खराबी बताई जा रही थी।
सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया है कि अब प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को कपकोट सीएचसी में बैजनाथ सीएचसी के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुमार अमित अल्ट्रासाउंड करेंगे। शुक्रवार से इसकी शुरूआत भी हो गई है। शुक्रवार को कपकोट सीएचसी में दो लोगों के अल्ट्रासाउंड किए गए। सीएमओ ने बताया कि कपकोट सीएचसी के लिए नई अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजा गया है। जल्द ही नई अल्ट्रासाउंड मशीन कपकोट सीएचसी को मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
सीएचसी और पीएचसी में जल्द मिलेंगी सस्ती दवाएं
बागेश्वर। जिला अस्पताल परिसर के साथ ही कपकोट, कांडा, बैजनाथ सीएचसी और कौसानी के पीएचसी में जल्द ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुल जाएंगे। जन औषधि केंद्र खुलने से लोगों को सस्ती जेनेरिक दवाएं मिलेंगी।
अब तक केवल जिला मुख्यालय में ही पीएम जन औषधि केंद्र था। उसके संचालक ने भी संचालन से हाथ खड़े कर दिए थे। कपकोट, कांडा, बैजनाथ सीएचसी के साथ ही कौसानी में जन औषधि केंद्र खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। करीब छह महीने पहले स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के साथ ही तीनों सीएचसी और कौसानी के पीएचसी में जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन आवेदक न मिलने से केंद्र नहीं खुल पाए। स्वास्थ्य विभाग ने पांचों स्थानों पर जन औषधि केंद्र खोलने के लिए एक बार फिर आवेदन मांगे।
सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट, कांडा, बैजनाथ सीएचसी और कौसानी के पीएचसी में पीएम जन औषधि केंद्र खोलने के लिए टेंडर प्रक्रिया संपन्न हो गई है। 25 जून से केंद्रों का संचालन होने की उम्मीद है।