{"_id":"65fc7a5deec3373906055d6b","slug":"ultrasound-machine-installed-in-kanda-chc-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-105219-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कांडा सीएचसी में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कांडा सीएचसी में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन
Thu, 21 Mar 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
कांंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन। संवाद
कांडा (बागेश्वर)। कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित हो गई है। हाल ही में स्वास्थ्य निदेशालय ने कांडा सीएचसी के लिए डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन की खरीद की थी। बृहस्पतिवार को निदेशालय से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंच गई है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई है।
कांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने की मांग इलाके के लोग लंबे समय से कर रहे थे। पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटे कांडा क्षेत्र के लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए जिला मुख्यालय या अल्मोड़ा पर निर्भर रहना पड़ता था। फिलहाल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है।
इधर, एसीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य निदेशालय ने कांडा क्षेत्र की जनता की जरूरत को देखते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था की है। कांडा के सीएचसी में व्यवस्था के तहत अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था कराई जाएगी।