फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ukraine's 13 tourists returned without seeing Pinda

पिंडारी देखे बिना वापस लौटे यूक्रेन के 13 पर्यटक

Sat, 04 Aug 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 04 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ukraine's 13 tourists returned without seeing Pinda
बागेश्वर में कपकोट से वापस लौटता यूक्रेन के पर्यटकों का दल। - फोटो : अमर उजाला
सरकार पर्यटन विकास के भारी दावे कर रही है। नए टूरिस्ट डेस्टीनेशन विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, सुप्रसिद्ध और पुराने पर्यटक स्थलों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार की इसी बद इंतजामी से वास्ता पड़ा तो पिंडारी ट्रैक के लिए आए यूक्रेन के 13 पर्यटकों को मासूस होकर वापस लौटना पड़ा। द्वाली-ग्लेशियर पैदल पुल अभी तक न बनने से ये पर्यटक पिंडारी नहीं जा सके। ग्लेशियर पुल टूटने के पांच साल बाद भी नहीं बना तो विदेशी पर्यटकों के अरमान भी टूटे। बैरंग लौटे विदेशी पर्यटक देश के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल से क्या संदेश लेकर गए होंगे, इसे बखूबी समझा जा सकता है। 
विज्ञापन


यूक्रेन के 13 पर्यटकों का दल इन दिनों भारत में पर्यटन के लिए आया है। इस बीच उन्होंने बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर पर ट्रैकिंग की योजना बनाई और यहां पहुंच गए। लेकिन पता चला कि ग्लेशियर को जोड़ने वाला पुल टूटा है। अभी तक अस्थाई पुल तक नहीं बन पाया है। इससे उन्हें बेहद निराशा हुई। द्वाली से पहले विदेशी पर्यटकों को पिंडारी ट्रैकिंग के बिना वापस लौटना पड़ा। हालांकि इससे पहले उन्होंने पखुवा बुग्याल, पखुवा टॉप, धाकुड़ी के चिल्ठा मंदिर, खाती आदि स्थलों की सैर की। लेकिन सरकार की बद इंतजामी के चलते विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर में ट्रैकिंग से वंचित रहना पड़ा। 
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों के दल का नेतृत्व कर रही हिमालयन योगा यूक्रेन संस्था की अध्यक्ष सती माता का कहना है कि वे बड़ी उम्मीद और जोश के साथ पिंडारी दर्शन के लिए आए थे। लेकिन यहां नहीं पहुंच पाने का उन्हें हमेशा मलाल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दल के सभी सदस्य ग्लेशियर पर ट्रैकिंग के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्हें बेहद मायूसी हुई है। दल के गाइड हिमांशु पांडे का कहना है कि पुल न बनने से देसी और विदेशी मेहमान पिंडारी से वंचित हो गए हैं। पर्यटकों को यहां से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।  


पांच साल बाद फिर नहीं बन सका पुल 
बागेश्वर।   बागेश्वर जिले के कपकोट में बसा पिंडारी ग्लेशियर भारत का जानामाना ट्रैकिंग रूट है। यहां हर साल बड़ी तादाद में देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से पर्यटक स्थल पिंडारी को ग्रहण लगा है। वर्ष 2013 की आपदा में द्वाली समेत कई स्थानों पर कफनी और पिंडर नदी पर बने पैदल पुल बह गए थे। लेकिन आज तक इन पुलों का निर्माण नहीं कराया जा सका है। अन्य पुलों का निर्माण तो दूर सरकार पिंडारी ग्लेशियर को जोड़ने वाले पैदल पुल का निर्माण तक नहीं करा पाई है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों की कमर टूट गई है। पर्यटन व्यवसाय ठप होने की कगार पर आ गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed