{"_id":"5756f4954f1c1b9a6e9c51b8","slug":"ujjwala-plan-launched-in-the-district-from-devnai","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में उज्जवला योजना का शुभारंभ देवनाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में उज्जवला योजना का शुभारंभ देवनाई से
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
उज्ज्वला का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री निशुल्क गैस संयोजन वितरण प्रक्रिया का शुभारंभ विधायक चंदन दास ने मंगलवार को देवनाई से किया। उन्होंने कहा कि जिले के हर बीपीएल परिवार को एक माह के अंदर निशुल्क गैस संयोजन दिया जाएगा।
प्राथमिक विद्यालय देवनाई में उज्जवला गैस संयोजन वितरण प्रक्रिया का विधायक चंदन दास ने एक बीपीएल परिवार का गैस संयोजन फार्म भरकर शुभारंभ किया।
उज्जवला योजना से जंगलों पर दबाव कम बनेगा। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि गरीब तबके के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर इलाके में उज्जवला गैस संयोजन वितरण शिविर लगाएंगी। शिविर में पांच सौ से अधिक बीपीएल कार्ड धारकों के आवेदन पत्र जमा हुए। बिष्ट ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर हर बीपीएल परिवार के घर में रसोई गैस में खाना बनना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
वहां गैस प्रबंधक कौस्तुबानंद पंत, दीपक रावत, ग्राम प्रधान मंगल राणा, मधन कांडपाल, भरत राम, सुंदर बरोलिया, शोभा बोरा, किसन बोरा, राजेंद्र बोरा, हरी राम, चंदन बोरा, देवी दत्त पाठक,दिवान नाथ, बहादुर कोरंगा, लक्ष्मी दत्त पांडे, शिव सिंह बोरा, हरीश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन