फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   two seats for BJP and two for Congress

बागेश्वर जिला पंचायत में दो भाजपा और दो कांग्रेस के खाते में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
two seats for BJP and two for Congress
डिग्री कॉलेज बागेश्वर में पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया देखने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में पहले दिन बहुत धीमी गति से मतगणना हुई। इस कारण रात करीब नौ बजे तक क्षेत्र पंचायत सदस्य के 120 पदों में से 57 और ग्राम प्रधान के कुल 407 पदों में से 192 पदों के ही चुनाव परिणाम घोषित हो सके। जिला पंचायत सदस्य के कुल 19 सीटों में चार के ही परिणाम घोषित हो सके थे। इनमें दो सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी और दो सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे हैं।
विज्ञापन

कपकोट की हॉट सीट शामा पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस समर्थित हरीश सिंह ऐठानी विजयी रहे हैं। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा समर्थित राम सिंह कोरंगा को मात दी है। कपकोट के तोली जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा समर्थित प्रभा गढ़िया जीतीं। उन्हें 2569, रीता देवी को 2150 और कांग्रेस समर्थित सुषमा देवली को 1411 मत मिले।
विज्ञापन

सिमकुना सीट पर कांग्रेस समर्थित पूजा आर्या और जेठाई सीट पर भाजपा समर्थित मदनराम चुनाव जीते हैं। जेठाई सीट पर भाजपा समर्थित मदनराम को 2879, राजेश टम्टा को 1523, प्रमोद कुमार को 814, कांग्रेस समर्थित सज्जनलाल टम्टा को 791 मत मिले। वहीं सिमकुना में पूजा आर्या को 2295, सरोज को 1599, भाजपा समर्थित रूपा देवी को 1356, ममता देवी को 909, रेनू आर्या को 96 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed