{"_id":"65c3c6d00d21bee55804b81e","slug":"two-roadways-bus-services-disrupted-six-buses-broken-down-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104162-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रोडवेज की दो बस सेवाएं बाधित, छह बस खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रोडवेज की दो बस सेवाएं बाधित, छह बस खराब
Wed, 07 Feb 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज के बागेश्वर डिपो की बस खराब होने से बस सेवाओं का संचालन बाधित होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दो बस सेवाओं का संचालन नहीं किया गया। बागेश्वर रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को बागेश्वर-अठपैंसिया और बागेश्वर-धरमघर बस सेवा का संचालन नहीं किया गया। बागेश्वर-बरेली, मुनस्यारी-दिल्ली, बागेश्वर-मुस्यारी, धरमघर-दिल्ली बस सेवा का संचालन हुआ। डिपो की 15 में से छह बस खराब हैं। चार खराब बस काठगोदाम डिपो में खड़ी हैं। दो खराब बसों की मरम्मत बागेश्वर के रोडवेज डिपो में हो रही है। संवाद
विज्ञापन