फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two of the arrested businessman running fake Ghaziabad

नकली नोट चला रहे गाजियाबाद के दो व्यापारी गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 20 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two of the arrested businessman running fake Ghaziabad
बागेश्वर मे नकली नोटों के साथ पकडे गये गाजियाबाद के व्यापारी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 उत्तरायणी मेले में ग्राहकों को 500 रुपए के नकली नोट भिड़ा रहे दो व्यापारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों व्यापारियों से भारतीय चिल्ड्रन बैंक लिखे 500 रुपए के 95 नोट और दो हजार रुपए के 90 नोट बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों व्यापारी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। 

शुक्रवार को दो महिला पीआरडी जवानों ने उत्तरायणी मेले में सरयूबगढ़ में लगी एक दुकान से 500 रुपए के कपड़े खरीदे और दुकानदार को दो हजार का नोट दिया। दुकानदार ने पांच-पांच सौ के तीन नोट उन्हें लौटाए। जब महिला पीआरडी जवान ने पांच सौ रुपए का नोट गौर से देखा उसमें भारतीय चिल्ड्रन बैंक और एक कोने पर मनोरंजन लिखा हुआ था। जब वे नोट लेकर व्यापारी के पास गईं तो उसने वापस लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

महिला पीआरडी जवानों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाल को दी। कोतवाल टीआर वर्मा ने जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी में व्यापारियों के पास से भारतीय चिल्ड्रन बैंक लिखे पांच सौ रुपए के 95 नोट और 2000 रुपए के 90 नोट बरामद हुए। पुलिस ने दुकान सीज कर दोनों व्यापारियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए व्यापारियों ने अपना नाम शहजाद  और मो. आशिफ निवासी डासना थाना मंसूरी गाजियाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 489 घ और ग के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को शनिवार को जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। 


नोटों की जल्दी पहचान करना मुश्किल
पांच सौ और दो हजार रुपए के मनोरंजन लिखे गए नोट हूबहू असली नोटों की तरह नजर आ रहे हैं। ऐसे में नोटबंदी के बाद नए पांच सौ और दो हजार के नोटों की शक्ल में आए इन नोटों को आम लोगों को पहचान पाना मुश्किल है। असली नोट के बदले मनोरंजन लिखे नोट ग्राहकों को लौटाते पकड़े जाने से हजारों रुपए के ऐसे नोट मेले में खरीदारी करने आए सीधे साधे ग्रामीणों की जेबों में पहुंचने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed