फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two Nomination Cancelled in Almora And Bageshwar

बागेश्वर में उक्रांद तो कपकोट में दो निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two Nomination Cancelled in Almora And Bageshwar
Two Nomination Cancelled in Almora And Bageshwar
अल्मोड़ा/बागेश्वर। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए शुक्रवार को नामांकन की तिथि समाप्त होने के बाद शनिवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की समीक्षा हुई। अल्मोड़ा जिले की छह सीटों में अलग-अलग दलों सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से एक नामांकन निरस्त हुआ जबकि 56 नामांकन पत्र मान्य हुए। इधर, बागेश्वर की दो सीटों के लिए तीन नामांकन पत्र निरस्त हुए।
विज्ञापन

अल्मोड़ा की छह सीटों में से सल्ट से आम आदमी पार्टी के एक डमी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हुआ। जिले में 56 नामांकन पत्र मान्य हुए हैं। छह सीटों में कुल 57 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। द्वाराहाट सीट से 12, सल्ट से नौ, रानीखेत से आठ, सोमेश्वर से नौ, अल्मोड़ा से 10 और जागेश्वर से आठ प्रत्याशियों के नामांकन मान्य हुए हैं। शनिवार को सल्ट में आप की डमी प्रत्याशी पुष्पा बिष्ट के प्रपत्र अपूर्ण पाए गए। वहीं, बागेश्वर सीट से उक्रांद प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया है। कपकोट में दो निर्दलीय प्रत्याशियों का भी नामांकन निरस्त हुआ है। फिलहाल बागेश्वर में नौ और कपकोट में आठ प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। सोमवार को नाम वापसी की तिथि है। इसके बाद ही प्रत्याशियों की असल तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन

21 से 28 जनवरी तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान बागेश्वर और कपकोट सीट से भाजपा, कांग्रेस, आप, बसपा समेत 20 लोगों ने नामांकन कराया। दोनों सीटों से दस-दस प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। शनिवार सुबह आरओ कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच की गई। बागेश्वर से पर्चा भरने वाले उक्रांद प्रत्याशी गोपाल वनवासी का नामांकन निरस्त हो गया। आरओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गोपाल वनवासी पूर्व में किसी मामले में सजा काट चुके हैं। उनके वर्ष 2023 तक चुनाव लड़ने पर रोक है। इस कारण उनका नामांकन निरस्त हुआ है। शेष नौ प्रत्याशियों के प्रपत्र सही पाए गए। कपकोट में निर्दलीय प्रत्याशी शेर सिंह ऐठानी और राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी गोविंद लाल का नामांकन निरस्त हुआ है। बताया गया है कि दोनों प्रत्याशियों के प्रस्तावक नहीं थे। इसलिए इनके नामांकन निरस्त हुए हैं। शेष आठ प्रत्याशियों के प्रपत्र सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed