फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two Minor Drowned in Gomti River

गरुड़ के कज्यूली में गोमती में डूबे दो किशोर, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two Minor Drowned in Gomti River
गरुड़ के कज्यूली में नदी में डूबे किशोरों के बारे में जानकारी हासिल करते बैजनाथ थाना पुलिस। विज्? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़। गरुड़ के कज्यूली में एक ही परिवार के दो किशोरों की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। इनमें एक 12वीं का छात्र था जबकि दूसरा इन दिनों अपने परिवार के साथ पूजा में शामिल होने के लिए दिल्ली से गांव आया था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे फल्यांटी निवासी लक्की नेगी (15) पुत्र हरीश सिंह और कश्यप नेगी (17) पुत्र मोहन सिंह अपने दो दोस्तों के साथ कज्यूली नामक स्थान पर गोमती नदी में नहाने की बात कहकर गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे चारों गोमती नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान लक्की नेगी और कश्यप नदी में डूब गए। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में चले गए। साथ गए दोनों दोस्तों ने घटना की जानकारी गांव में दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों किशोरों को नदी से निकाला। तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थी। बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों किशोरों के परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हरीश सिंह का परिवार दिल्ली में रहता है। वह कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ घर गांव आए हैं। मंगलवार को गांव में इन लोगों की सामूहिक पूजा थी।
विज्ञापन

लक्की को बचाने में कश्यप भी डूब गया
बागेश्वर। दिल्ली से आया लक्की तैरना नहीं जानता था। पुलिस के अनुसार लक्की नदी में डूबने लगा तो कश्यप उसे बचाने का प्रयास करने लगा मगर कश्यप भी डूब गया। कश्यप गरुड़ के विवेकानंद स्कूल में 12वीं में पढ़ता था। लक्की दिल्ली में पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर के अलावा कहीं नहीं है जल पुलिस
बागेश्वर। बागेश्वर में गोमती, सरयू के साथ ही पिंडर नदी आदि में बहने का खतरा रहता है। हालांकि अभी नदियों का जलस्तर कम है लेकिन बरसात में नदियां उफान पर रहती हैं। इसके बावजूद जिला मुख्यालय बागेश्वर को छोड़कर कहीं भी जल पुलिस की तैनाती नहीं है। दो महीने पहले बैजनाथ कृत्रिम झील में डूबने एक युवक की मौत हो गई थी। बागेश्वर में सरयू नदी में एक बच्ची की भी डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed