{"_id":"641df01985057dbd7d0c2614","slug":"two-lane-road-from-udiyari-to-kanda-bageshwar-news-c-8-1-92161-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: उडियारी बैंड से कांडा तक 30 किमी हिस्से में डबल लेन होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: उडियारी बैंड से कांडा तक 30 किमी हिस्से में डबल लेन होगी सड़क
Sat, 25 Mar 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले को पिथौरागढ़ से जोड़ने वाले एनएच 309 के तहत आने वाले कांडा मोटर मार्ग का जल्द कायाकल्प होगा। पिथौरागढ़ के उडियारी बैंड से कांडा तक 30 किमी सड़क को डबल लेन का बनाने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 348.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे पूर्व कांडा से बागेश्वर तक सड़क को डबल लेन बनाने के लिए 202 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। राशि स्वीकृत होने के बाद विभाग ने वन और नाम भूमि के प्रस्ताव पर कार्य शुरू कर दिया है।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने एनएच के लिए स्वीकृत राशि की जानकारी ट्वीट की थी। उनके ट्वीट पर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आभार जताया था। एनएच के अपर सहायक अभियंता प्रकाश आर्या ने बताया कि एनएच 309 में पिथौरागढ़ के रामेश्वर घाट से अल्मोड़ा तक डबल लेन प्रस्तावित है।
बागेश्वर जिले में उडियारी बैंड से बागेश्वर तक की राशि मंजूर हो गई है। जल्द ही वन और नाम भूमि के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। वन और नाप भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निविदा प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। इधर, सड़क को डबल लेन बनने की सूचना के बाद कांडा तहसील क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
वर्तमान में बागेश्वर से पिथौरागढ़ के उडियारी बैंड तक एनएच सिंगल लेन है। सड़क की दशा कांडा समेत कई स्थानों में खराब है। डबल लेन होने से आवागमन में सुविधा मिलेगी।