फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two houses were damaged during the rain

Bageshwar News: बारिश के दौरान दो मकान क्षतिग्रस्त

Thu, 11 Jul 2024 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 11 Jul 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two houses were damaged during the rain
बागेश्वर की सनेती-दियाली कुरौली सड़क को खोलने के लिए लगी जेसीबी। संवाद

विज्ञापन

बागेश्वर/कपकोट/कौसानी। जिले में मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह कपकोट क्षेत्र में तेज बारिश हुई। कपकोट क्षेत्र में 57.5 एमएम बारिश हुई। बारिश के दौरान जिले में दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई मकानों के आंगन ढह गए है
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मेहनरबूंगा निवासी नरेंद्र आर्या पुत्र गुसाईं राम और ऐराड़ी निवासी माधो राम पुत्र मोहन राम का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। कर्मी के भयात तोक निवासी कमला देवी पत्नी जीवन सिंह मकान की पीछे की दीवार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। दौबाड़ निवासी प्रेम सिंह पुत्र रतन सिंह, असों काफलीगैर निवासी भगवान राम पुत्र लछम राम, खूना निवासी लाल सिंह पुत्र अमर सिंह, सिमतोली निवासी भगवान सिंह पुत्र रूप सिंह के मकान का आंगन क्षतिग्रस्त हुआ है। संवाद
विज्ञापन



पुलिया क्षतिग्रस्त

कपकोट। तहसील के आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार लाहुर के बरमती नाले में बनी पुलिया बह गई। बदियाकोट में कालू गांव को जोड़ने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। तोली के तिलाड़ी तोक में नहर क्षतिग्रस्त हो गई। गांसी के कन्याधार में भूस्खलन से सीसी मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


17 सड़कें बंद, 30 हजार की आबादी प्रभावित

बागेश्वर। बारिश के दौरान मलबा गिरने से 17 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित रही। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चनबौड़ी-बोहाला, रवाईखाल-कमोल, लौबांज-रतमटिया, मनकोट-बसेत, देवनाई-चौखुटिया, खड़लेख-भनार, सूपी-हरकोट, पिंडारी ग्लेशियर-काफलीकमेड़ा, बदियाकोट-बोरबलड़ा, सनेती-दयाली-कुरौली, कपकोट-कर्मी, कपकोट-कर्मी-तोली, तोली-बघर, फरसाली-खर्ककानातोली, पोलिंग-गैरखेत-हरसीला, कपकोट-मिखिलाखलपट्टा, मुनार-गांसी सड़क मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गई। सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed