{"_id":"60d0d3738ebc3e34212fb5c5","slug":"two-houses-demolished-six-partially-damaged-bageshwar-news-hld428525279","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकान ध्वस्त, छह मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकान ध्वस्त, छह मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बागेश्वर की शामा-तेजम सड़क से मलबा हटाता जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में बारिश से नुकसान का सिलसिला जारी है। जिले में दो मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए हैं। छह मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। पिछले 24 घंटे में गरुड़ में 23, कपकोट में 25 और बागेश्वर में पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। सोमवार को पांच दिन बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को गरुड़ के घेटी निवासी पुष्कर राम पुत्र शिव राम और कांडा तहसील क्षेत्र के दौलीगाड़ निवासी शंकर दत्त पुत्र गंगा राम का मकान ध्वस्त हो गया। दोनों परिवारों ने अन्यत्र शरण ले रखी है। अतिवृष्टि के कारण गरुड़ के लखनी निवासी प्रयाग दत्त पुत्र पीतांबर दत्त, द्यौनाई निवासी मदन सिंह पुत्र दीवान सिंह, रीठागाड़ निवासी पुष्पा देवी पत्नी दरवान सिंह, गुरगुच्चा निवासी तुलसी देवी पत्नी दयालपुरी, छतीना निवासी बसंती देवी पत्नी गोविंद सिंह, बजानदीला निवासी मीरा देवी पत्नी मदन राम का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। तरमोली निवासी गीता देवी पत्नी चंचल सिंह के मकान के आंगन की दीवार और पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई है। रैखोली निवासी मोहन सिंह पुत्र जीत सिंह के आवासीय मकान के आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। पपोली में मनोज सिंह की गोशाला क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। बताया गया है कि उक्त परिवारों को नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जा रही है।
--
बागेश्वर में 20 सड़कों पर रहा यातायात बाधित
बागेश्वर। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जिले में 20 सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात बाधित रहा। इनमें से अधिकतर सड़कें दो-तीन दिन से बंद हैं। बताया गया है कि जैनकरास, कपकोट-शामा-तेजम, कपकोट-पिंडारी, सिरलोनी-लोहागड़ी, कंधार-रौलियाना-सिमखेत, बीनातोली-कुंझाली, बघर, रजिया गधेरा मोटर मार्ग, दफौट, खातीगांव-कपूरी, रावतसेरा-मानकभाड़ा, कांडा पड़ाव-पंगचौड़ा, बिजौरीझाल-अमसरकोट, झारकोट-सुंदिल- जुनायल, मथुरोपाटली-लखनी, गरुड़-धैना-लखनी, मल्लाडोबा-धैना, तोली, शामा-लीती, कपकोट-कर्मी, रिखाड़ी-बाछम सड़क बंद रही। कपकोट-पिंडारी सड़क शाम को सुचारु हो गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग सुुचारु है।
विज्ञापन
--
आपदा कंट्रोल रूम के फोन नंबर सुचारु
बागेश्वर। आपदा कंट्रोल रूम के फोन नंबर सुचारु हो गए हैं। रविवार को कंट्रोल रूम के फोन में खराबी आ गई थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने अवगत कराया है कि आपदा कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05963-220197, 220196 सोमवार को सुचारु हो गए हैं।