फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two houses damaged in torrential rain

Bageshwar News: मूसलाधार बारिश में दो मकान क्षतिग्रस्त

Thu, 03 Aug 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 03 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two houses damaged in torrential rain
बागेश्वर के नाघर गांव में भूस्खलन की जद में आए कई मकान। संवाद 
बागेश्वर। जिले में बुधवार तड़के हुई तेज बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई। बारिश के दौरान जिले में दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिला मुख्यालय में मंडलसेरा समेत कई इलाकों में बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया। सड़क, रास्ते जलमग्न हो गए। दिनभर बारिश का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात से ही हल्की बारिश होने लगी थी। बुधवार तड़के करीब तीन बजे से पांच बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान कपकोट के चीराबगड़ के तिमलाबगड़ में मथुरा देवी पत्नी गुमान सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अमसरकोट निवासी आनंद सिंह पुत्र नैन सिंह का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित परिवारों ने दूसरी जगह शरण ले रखी है।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश का प्रभाव जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में देखने को मिला। आरे-मंडलसेरा बाईपास में सेना के कैंटीन के पास नाले में पानी बढ़ने से सड़क जलमग्न हो गई और सड़क मलबे से पट गया। वाहन चलाने में चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंडलसेरा में विवेकानंद स्कूल का रास्ता जलमग्न हो गया। आम लोगों के साथ ही स्कूल जा रहे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलसेरा में गणेश राम पुत्र शोबन राम, किशन राम पुत्र रूप राम, गोविंद राम और राम प्रसाद पुत्र नैन राम के घर में बरसात का पानी घुस गया।

बारिश हुई
कपकोट में 95 एमएम
बागेश्वर में 50 एमएम
गरुड़ में 18 एमएम




बागेश्वर। मंडलसेरा में हालात इतने विकट थे कि पुलिस कर्मियों को स्कूली बच्चों को रास्ता पार कराने के लिए जाना पड़ा। जलभराव की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बच्चों को रास्ता पार कराया। अभिभावक स्कूल जा रहे बच्चों को रास्ता पार कराते दिखे।



नाघर में भूस्खलन से कई मकानों को खतरा


बागेश्वर। दोफाड़ के नाघर में भूस्खलन से कई मकानों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। नाघर के चंद्रभान सिंह रौतेला के मकान के नीचे भूस्खलन होने से मकान के लिए खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन से कई और मकानों के लिए खतरा हो गया है। पैदल रास्ते और मुख्य सड़क के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है। नाघर के मनोज गोस्वामी, सुंदर सिंह, भास्कर सिंह, हरीश सिंह ने सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।






पोथिंग सड़क दरकी, जिले में 11 सड़कें बंद

बागेश्वर। ताजा बारिश से कपकोट के पोथिंग को जाने वाली सड़क दरक गई है। सड़क काफी बड़े हिस्से में क्षतिग्रस्त हो गई है। बुधवार को जिले में 11 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। सड़क बंद होने से करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सूपी-झूनी, काफलीकमेड़ा, जल्थाकोट, हरसिंग्याबगड़, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, बांसपटान-रावतसेरा, बागेश्वर-दफौट, कमेड़-भैसूड़ी, कुचौली-टकनार और बड़त सड़क पर यातायात बाधित रहा। सूपी-झूनी सड़क 30 जून से तो काफलीकमेड़ा सड़क 4 जुलाई से बंद है।



घरों और दुकानों में घुसा बारिश का पानी

अल्मोड़ा। बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। मंगलवार शाम क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद रानीधारा क्षेत्र में सड़क से लगे कई घरों में मलबा और पानी घुस गया। पैदल रास्तों के किनारे ड्रेनेज की व्यवस्था न होने से तालाब जैसी स्थिति बनी रही, जिससे विद्यार्थियों के साथ ही लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed