फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two flames burnt by fire, houses narrowly escaped

आग से जले दो लुट्टे, मकान बाल-बाल बचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two flames burnt by fire, houses narrowly escaped
बागेश्वर के अड़ौली में घास के ढेर में लगी आग बुझाते अग्निशमन कर्मी और गांव के लोग। संवाद न्यूज एज? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के समीप के गांव अड़ौली में घास के दो लुट्टो में आग लग गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए मकानों के समीप लगी आग को बुझाने का तत्काल प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

अड़ौली गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह रावल ने अपने घर के समीप ही घास के ढेर (लुट्टे) लगाए हैं। सोमवार सुबह अचानक एक लुट्टे में आग लग गई। तेजी से फैली आग ने दूसरे लुट्टे को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र टीम को लेकर मौके पर गए। आग के विकराल होने के कारण दूसरी गाड़ी भी मंगानी पड़ी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। एफएसएसओ ने बताया कि दो लुट्टे आग से जलकर खाक हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मुस्तैदी से बचा हादसा
बागेश्वर। अड़ौली गांव में घास के लुट्टे के पास बच्चे खेल रहे थे, जिन्होंने आग लगते देखकर परिवार वालों को सूचना दी। खबर सुनते ही राजेंद्र रावल और परिवार के लोगों के साथ-साथ बीना देवी, वंदना, कमला सहित अन्य ग्रामीण आग बुझाने दौड़े। ग्रामीणों ने मुस्तैदी से आग को बुझाने का प्रयास किया। मकान निर्माण में काम कर रहे श्रमिकों ने भी आग बुझाने में मदद की। इस कारण आग मकानों तक नहीं पहुंची। गांव वालों ने मुस्तैदी नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed