{"_id":"652aed26eba84611380bde39","slug":"two-death-case-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2042-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: घर में फंदे से लटकी मिली आशा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: घर में फंदे से लटकी मिली आशा कार्यकर्ता
Sun, 15 Oct 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के पंद्रहपाली गांव की आशा कार्यकर्ता घर के भीतर फंदे से लटकी मिली। पंद्रहपाली गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद की पत्नी दया देवी (38) आशा कार्यकर्ता थीं। वहां शुक्रवार रात अपने घर के भीतर छत पर लगे हुक के सहारे फंदे से लटकी मिलीं।
परिजनों ने उन्हें लटके देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई और दया को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द किया। उनके तीन बच्चे हैं और पति सुरेंद्र खच्चर चलाकर परिवार पालते हैं। इधर, सीओ शिवराज सिंह राणा ने प्रथम दृष्ट्या घरेलू कलह के कारण आत्महत्या की आशंका जताई है। बताया कि तहरीर मिलने पर घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
कीटनाशक छिड़कते समय बीमार मजदूर की मौत
बागेश्वर। सब्जी के खेत में कीटनाशक छिड़कते समय बीमार पड़े मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार नगर के घटबगड़ निवासी प्रदीप कुमार (32) पुत्र अशोक कुमार शुक्रवार को सब्जी के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान उसने सुर्ती का सेवन किया। उसके हाथों में कीटनाशक लगा था। इसके बावजूद धोए बिना हाथों से सुर्ती मलने पर वह कीटनाशक के प्रभाव में आ गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वह यूपी के मिलक रामपुर का मूलवासी बताया गया है।