फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two Booked In Extortion From Mine manager

Bageshwar News: खान प्रबंधक से रंगदारी मांगने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Two Booked In Extortion From Mine manager
बागेश्वर। खड़िया खान प्रबंधक से गालीगलौज करने और रंगदारी मांगने के आरोप में कपकोट पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि केवी माइंस एंड मिनरल्स के प्रबंधक नरेश कुमार सिंह बाफिला ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ आरोप लगाए हैं। बताया कि 10 जनवरी को उनके खान में विभागीय निरीक्षण चल रहा था। इसी दौरान बाफिला गांव का ग्राम प्रधान जगदीश सिंह बाफिला और बालकृष्ण कुछ लोगों को साथ लेकर उनकी खान में आए और खनन बंद करने को कहने लगे। इन लोगों ने वहां आकर गालीगलौज और नारेबाजी भी की और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। दो लाख रुपये नहीं देेने खनन नहीं करने की चेेतावनी भी दी गई।
थानाध्यक्ष नगरकोटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान और बालकृष्ण के खिलाफ धारा 147, 149, 504, 506 और 384 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed