फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two arrested for smuggling Tun

तुन की तस्करी करते दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for smuggling Tun
बागेश्वर पुलिस की गिरफ्त में तुन तस्कर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। तुन की लकड़ी की अवैध तस्करी कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर वन संपदा की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान आरोपी पकड़ में आए।
विज्ञापन

बुधवार को मंडलसेरा पुल के पास पुलिस ने पिकप (यूके02सीए0362) की तलाशी ली। वाहन से तुन की लकड़ी के चार गिल्टे बरामद हुए। अवैध रूप से तुन की लकड़ी परिवहन करने पर वाहन में सवार मंडलसेरा निवासी रमेश राम (54) और सुंदर लाल (40) को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा-26 वन अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई कृष्णा गिरी, कांस्टेबल राकेश भट्ट, दीवान प्रसाद शामिल थे। कोतवाल डीआर वर्मा का कहा है कि वन संपदा का अवैध तरीके से दोहन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वन संपदा का अवैध तरीके से दोहन करने वाले लोगों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम को दिया एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार
बागेश्वर। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने लकड़ी तस्करी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। उन्होंने पुरस्कार की रकम अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा को सौंपी है। एडीएम को लकड़ी तस्करी में पकड़े गए लोगों के संबंध खंगालने संबंधी पत्र देते हुए कहा है कि इन लोगों के संबंध सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed