फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   TUR Fair Price stores are getting expensive

सस्ते गल्ले की दुकानों में महंगी मिल रही अरहर

Sun, 29 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 29 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
TUR Fair Price stores are getting expensive
दाल - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए सस्ता गल्ला की दुकानों में उपलब्ध कराई गई दाल के रेट ढुलान के बाद बाजार भाव से पांच रुपये तक महंगे हो गए हैं। ऐसे में पूर्ति विभाग के गोदामों से दाल उठाने वाले सस्ता गल्ला विक्रेता परेशान हैं। 
मालूम हो कि कुछ माह पूर्व दाल के भावों में अचानक उछाल आ गया था। अरहर की दाल की कीमत खुले बाजार में 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए सभी जिलों में सस्ता गल्ला की कुछ दुकानों में 150 रुपये प्रति किलो की दर से अरहर की दाल उपलब्ध कराई। इन निर्धारित दुकानों में उपभोक्ताओं को प्रति कार्ड दो किलो दाल उपलब्ध कराई गई। बाजार भाव से 30 रुपया कम होने से दाल की बिक्री हो गई। इस समय अरहर की दाल की कीमत में गिरावट आ गई है।
विज्ञापन


खुले बाजार में दाल 140 रुपये प्रति किलो बिक रही है। जबकि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को पूर्ति विभाग के गोदामों से भी 140 रुपये प्रति किलो की दर से दाल उपलब्ध हुई है। ढुलान के बाद इस दाल की कीमत बाजार भाव से पांच रुपये महंगी हो जाएगी। दाल के दाम बाजार भाव से पांच रुपये अधिक होने से सस्ता गल्ला विक्रेता परेशान हैं। बागेश्वर मजियाखेत के सस्ता गल्ला विक्रेता हेम कांडपाल ने बताया कि खुले बाजार में 140 रुपये किलो अरहर की दाल बिक रही है। सस्ता गल्ला की दुकानों से पांच रुपये महंगे रेट में कोई भी उपभोक्ता दाल नहीं खरीदेगा। उन्होंने कहा कि दाल के दाम घटाने को लेकर पूर्ति विभाग के अधिकारियों से मांग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed