फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tun linter damaged by falling tree

तुन का पेड़ गिरने से लिंटर क्षतिग्रस्त 

Tue, 07 Jun 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 07 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Tun linter damaged by falling tree
‌लिंटर पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
 जिले के भंडारीगांव में सूखा तुन का पेड़ मकान पर गिर गया। इससे मकान के लिंटर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, मकान में दरारें पड़ गई हैं। पेड़ से आटा चक्की को भी क्षति पहुंची है। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन

सोमवार को तेज हवाएं चलने के दौरान भंडारीगांव में एक सूखे तुन का पेड़ भीम सिंह रावत के मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान के लिंटर का एक हिस्सा टूट गया, जबकि रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ के गिरने से मकान में दरारें पड़ गई। पास ही स्थित नीरज रावत की आटा चक्की भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय बाहर किसी के नहीं होने से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

रावतसेरा की ग्राम प्रधान लीला मेहरा ने बताया कि क्षेत्र में कई सूखे तुन के पेड़ लोगों और मकानों के लिए खतरा बने हुए हैं। यदि समय रहते इन्हें काटा नहीं गया तो कभी भी अनहोनी हो सकती है। पूर्व प्रधान सुरेश रावत, पुष्पेश सिंह, हयात सिंह, दान सिंह आदि ने प्रशासन से क्षति का मुआवजा देने और खतरा बने पेड़ों को काटने की अनुमति देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यदि आबादी के बीचोबीच स्थित इन पेड़ों को नहीं काटा गया तो कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed