{"_id":"57bb301c4f1c1b6138d4f168","slug":"tuli-pothing-and-the-arrest-of-300-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिंग और तोली के 300 लोगों ने दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथिंग और तोली के 300 लोगों ने दी गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट में सामूहिक गिरफ्तारी देते आंदोलनकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तराखंड जन चेतना मंच के बैनर तले ग्राम पंचायत पोथिंग और तोली के लोगों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को क्षेत्र के लगभग 300 ग्रामीण महिला-पुरुषों ने तहसील में सांकेतिक गिरफ्तारी दी।
पूर्व चेतावनी के अनुसार सोमवार को भारी संख्या में पोथिंग और तोली से ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी, कैलाश जोशी, शंकर जोशी पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया सहित लगभग तीन सौ ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के सामने गिरफ्तारी दी।
इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इधर तहसील परिसर में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु गढ़िया, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह गढ़िया, तोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश चंद्र जोशी और गंगा सिंह गढ़िया का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा । चारों अनशनकारियों के स्वास्थ्य में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अनशनकारियों की कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
जब तक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रखा जाएगा। अनशन स्थल पर गोविंद दानू, विशन सिंह गढ़िया, देव सिंह, खीम सिंह, मदन सिंह, गिरीश जोशी, भागुली देवी, दानुली देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला-पुरुष शामिल थे।